चीन प्लेन क्रैश: 2 मिनट में 30,000 फीट नीचे आया बोइंग 737, गुवांग्शी की पहाड़ियों में गिरते ही लगी आग

By: Pinki Mon, 21 Mar 2022 2:58:51

चीन प्लेन क्रैश: 2 मिनट में 30,000 फीट नीचे आया बोइंग 737, गुवांग्शी की पहाड़ियों में गिरते ही लगी आग

चीन में सोमवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। चाइना ईस्टर्न का एक यात्री विमान जिसमें 133 लोग सवार थे दक्षिण-पश्चिम चीन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चीनी मीडिया सीसीटीवी ने सोमवार को इस हादसे की जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट एमयू5735 बोइंग 737 विमान गुआंग्शी क्षेत्र के वूझोउ शहर के पास ग्रामीण इलाकों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे पहाड़ी के ऊपर आग लग गई। जिस पहाड़ी पर यह विमान क्रैश हुआ है, वहां की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। उस पहाड़ी से धुआं उठता नजर आ रहा है। इस हादसे में कितने यात्री मारे गए हैं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं। फ्लाइट रीप्ले के अनुसार प्लेन दो मिनट से भी कम समय में 30,000 फीट नीचे गिर गया।

china plane crash updates

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों को ले जा रहा विमान बोइंग 737 मॉडल का है। इस मॉडल के विमान पहले भी कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुतािबक, फ्लाइट MU 5735 ने दोपहर 1:15 बजे कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से उड़ा भरी थी। ये फ्लाइट 3 बजे गुआंगझोऊ तक पहुंचनी थी। जो बोइंग हादसे का शिकार हुआ है, वो साढ़े छह साल से एयरलाइंस में ऑपरेट हो रहा था। हादसे के बारे में चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बयान नहीं आया है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com